Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मचा सकता तबाही, तटीय इलाकों में बढ़ा खतरा... स्कूल बंद, आपदा राहत बल की टीमें तैनात

नई दिल्लीः नया चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तबाही मचा सकता है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ उठा है. जिसके बाद ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने कल तूफान के तट से टकराने की आशंका जताई है. 

'ऑर्नब' का अर्थ बांग्ला में समुद्र होता है. इस चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने दिया है. एहतियात के तौर पर ओडिशा में स्कूल बंद किए गए है साथ ही तटीय आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. आपदा राहत बल की बड़ी टीमें तैनात की गई है. वहीं  संवेदनशील इलाकों में बचाव कार्य तेज किए गए है. 

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाहः
ओडिशा के 14 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तूफान की रफ्तार के अनुमान के चलते मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है तटीय क्षेत्रों में अलर्ट घोषित किया गया है, तमिलनाडु, तेलंगाना और अन्य राज्यों में भी तेज हवाओं व भारी बारिश के खतरे का अलर्ट है.      

रेलवे हुआ अलर्टः
तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे अलर्ट हो गया है. 27 और 28 अक्टूबर को 53 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इसका असर आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ा है. रद्द की गई ट्रेनों में विजयवाड़ा, राजमुंदरी, मछलीपट्टनम, नरसापुर, भीमावरम, काकीनाडा पोर्ट, गुंटूर और विशाखापत्तनम को जोड़ने वाली कई रेल सेवाएं शामिल हैं. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक रद्द की गई ट्रेनों में कुछ सेवाएं 27 और 28 अक्टूबर दोनों दिन बंद रहेंगी.