किसानों का दिन में बिजली का "सपना" ले रहा मूर्तरूप ! राजस्थान में सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाले चित्तौड़गढ़ जिले में दो ब्लॉक का आगाज

किसानों का दिन में बिजली का "सपना" ले रहा मूर्तरूप ! राजस्थान में सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाले चित्तौड़गढ़ जिले में दो ब्लॉक का आगाज

जयपुर : किसानों का दिन में बिजली का "सपना" मूर्तरूप ले रहा है. राजस्थान में सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाले चित्तौड़गढ़ जिले में दो ब्लॉक का आगाज हुआ है. इसके साथ ही टोंक जिले के किसानों को भी दिन में बिजली मिलने लगी है. मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देशन में सफलता मिली है.

ऊर्जा सचिव आरती डोगरा के नेतृत्व में टीम एनर्जी ने सिस्टम को अपग्रेड किया है. जिसके बाद ही चित्तौड़गढ़ और टोंक के किसानों को दिन में राह साफ हुई. दरअसल, राज्य सरकार ने किसानों को कृषि के लिए दिन में बिजली देने का संकल्प लिया है. 

जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डीग, भरतपुर, दौसा और करौली, अजमेर डिस्कॉम के अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, उदयपुर, सलूम्बर, राजसमंद, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर, चित्तौड़गढ एवं डूंगरपुर तथा जोधपुर डिस्कॉम के जालोर, सिरोही एवं पाली में कृषकों को दो ब्लॉक में आपूर्ति दी जा रही है. 

अब इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए 2 अन्य जिलों में भी दिन के ब्लॉक की शुरुआत हुई है. इस सफलता से राजस्थान में 26 जिले ऐसे हुए है, जहां किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है.