किशनगढ़: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में टैंकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. नसीराबाद पुलिया नया गांव क्षेत्र में टैंकर आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराया. हादसा इतना भीषण था कि टैंकर की केबिन के परखच्चे उड़ गए, चालक अंदर फंस गया.
जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकलवाया. गम्भीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित किया. हादसे में मांडलगढ़ भीलवाड़ा क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय अजय नायक की मौत हुई है. मदनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है