पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात, मोदी ने कहा- मतभेदों को विवाद में नहीं बदलना चाहिए

नई दिल्लीः पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई. BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान  मुलाकात हुई. नई दिल्ली में BRICS समिट से इतर मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हुई निरंतर प्रगति का स्वागत किया. अगस्त 2025 में तियानजिन मुलाकात के बाद संबंधों में प्रगति पर चर्चा हुई.    

दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखने पर जोर. मोदी ने कहा कि मतभेदों को विवाद में नहीं बदलना चाहिए. भारत-चीन संबंधों के लिए तीन परस्पर सिद्धांतों पर पीएम मोदी का जोर. कहा कि 'आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित से निर्देशित हों रिश्ते. विदेश मंत्रालय ने मोदी-शी मुलाकात की जानकारी साझा की.