जयपुर: राज्य में पार्षद बनने के लिए सर्वाधिक आवेदन जयपुर में आए है. सत्ताधारी दल के पास 150वार्डो में करीब 3हजार आवेदन आए हैं. इनमें सर्वाधिक आवेदन विद्याधर नगर और सांगानेर विधानसभा क्षेत्रों में आए हैं.
सूबे की राजधानी और पिंक सिटी में निकाय पंचायत की पॉलिटिक्स चरम पर हैं. जयपुर शहर बीजेपी कार्यालय के पास 150 वार्डो के लिए लगभग 3 हजार कार्यकर्ताओं ने पार्टी का टिकट चाहने के.लिए आवेदन किया हैं. टिकट के दावेदार आवेदन की अंतिम तिथि के दिन जयपुर शहर कार्यालय पहुंचकर अपने बायोडेटा जमा कराने में जुटे रहे. प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी में टिकट के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है. जयपुर शहर बीजेपी कार्यालय में टिकट की चाह रखने वाले कार्यकर्ता लाइन में लगकर जिला अध्यक्ष को अपना बायोडेटा सौंपा.
--- राजधानी में निकाय चुनाव की सियासत और बीजेपी ---
-करीब 3000हजार आवेदन जयपुर शहर बीजेपी को
-परफॉर्मा जमा कराने के आखिरी दिन जयपुर बीजेपी कार्यालय में टिकट चाहने वालों की लगी कतार
-जयपुर के 150 वार्डों में होना है चुनाव
-25अगस्त से बीजेपी शुरू करेगी आवेदनों की छंटनी
-अच्छी छवि और अनुशासन के आधार पर होगा टिकटों का चयन
-जीतने की क्षमता भी टिकट चयन का बनेगा आधार
-बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने भी किए आवेदन
-एनजीओ और समाज सेवा से जुड़े लोगों ने भी मांगा टिकट
-28-29 अगस्त तक टिकटों के ऐलान सम्भव
-केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के नाम पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी
खास बात ये है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा ऐसे लोगों ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है, जो सीधे तौर पर बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं हैं. एनजीओ से जुड़े और समाज सेवा का काम करने वाले लोगों ने भी बीजेपी के टिकट के लिए आवेदन किए हैं. अब पार्टी के तमाम नेता आवेदनों की समीक्षा करेंगे. अच्छी छवि, अनुशासन और जीतने की क्षमता जैसे पैमानों के आधार पर टिकट का चयन किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी स्तर.
सर्वाधिक टिकट चाहने वाले हैं विद्याधरनगर और सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से. कई बड़े चेहरों ने सीधे संभाग चुनाव प्रभारियों के समक्ष आवेदन किया है या मन बता दिया है इनको लेकर निर्णय प्रदेश नेतृत्व करेगा. कोई बड़ी बात नहीं की जयपुर शहर अध्यक्ष खुद भी चुनाव लड़ते हुए नजर आए.