सिरोहीः सिरोही में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार टैंकर का कहर देखने को मिला, सड़क पार कर रहे दंपती को चपेट में ले लिया. भीषण हादसे में पति की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. टक्कर मारने के बाद टैंकर समेत चालक फरार हो गया.
हादसे की सूचना मिलते ही सिरोही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. अस्पताल में डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित किया.
गंभीर घायल पत्नी का ट्रोमा सेंटर में उपचार जारी है. मृतक नरेश प्रजापत सिरोही के टाकरिया का निवासी था. वहीं हादसे के बाद पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी है.