जिला प्रमुख चुनाव के बीच सचिन पायलट का BJP पर तीखा हमला, बोले- 'जनता ने कांग्रेस पर जताया भरोसा, अब भाजपा को आत्ममंथन की जरूरत'

राजस्थान में जिला प्रमुखों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है. पंचायत चुनावों में मिले जनसमर्थन को उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया.
विस्तार में

जयपुर: राजस्थान में जिला प्रमुखों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है. पंचायत चुनावों में मिले जनसमर्थन को उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया.

सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को इतना बहुमत दिया है कि अब भाजपा चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती. उन्होंने भाजपा को चुनावी नतीजों से सबक लेने और आत्ममंथन करने की सलाह दी.

'कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा':
पायलट ने कहा कि यह जीत किसी एक नेता की नहीं, बल्कि कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर मेहनत की और जनता के बीच जाकर कांग्रेस की बात रखी. इसी का नतीजा है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया.

निकाय चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग का लगाया आरोप:
सचिन पायलट ने निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए राज्य सरकार पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सरकार ने प्रशासन का दुरुपयोग किया, इसके बावजूद जनता ने कांग्रेस को इतना बहुमत दिया है. 

'अब भाजपा को आत्ममंथन करने की जरूरत':
पायलट ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा को आत्ममंथन करने की जरूरत है. जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और कांग्रेस को व्यापक समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि अब भाजपा चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती.