चूरू में बड़ा सियासी उलटफेर, बहुमत के बावजूद कांग्रेस हारी, कनिका सिंह बनीं जिला प्रमुख

चूरू में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. बहुमत के बावजूद कांग्रेस हार गई. जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. कांग्रेस के 21 सदस्य होने के बावजूद पार्टी को सिर्फ 17 वोट मिले है. भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह राठौड़ ने 22 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. चूरू जिला परिषद में भाजपा ने चुनाव का पूरा गणित पलटा है.
विस्तार में

चूरूः चूरू में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. बहुमत के बावजूद कांग्रेस हार गई. जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. कांग्रेस के 21 सदस्य होने के बावजूद पार्टी को सिर्फ 17 वोट मिले है. भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह राठौड़ ने 22 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. चूरू जिला परिषद में भाजपा ने चुनाव का पूरा गणित पलटा है. 

राजेंद्र राठौड़ के समर्थकों में जश्न का माहौल है. जमकर नारेबाजी हुई. जिला परिषद सभागार के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के नारे लगाए. कांग्रेस के खेमे में क्रॉस वोटिंग की चर्चा, बहुमत के बावजूद हार मिली. भाजपा की जीत के साथ ही कनिका सिंह राठौड़ चूरू की नई जिला प्रमुख बनेंगी. 

कनिका सिंह जिला प्रमुख बनींः
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने चूरू जिला परिषद में चुनाव का पूरा गणित पलट दिया. कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भाजपा ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की. चूरू में कनिका सिंह जिला प्रमुख बनीं है. भाजपा की कनिका सिंह ने कांग्रेस की प्रकाश बुडानिया को 5 वोटों से हराया है. कनिका सिंह को 22 वोट मिले, प्रकाश बुडानिया को 17 वोट मिले है. वहीं कांग्रेस में 4 क्रॉस वोटिंग से चुनाव का पूरा गणित बदल कर रख दिया.