जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों से सियासी भूचाल ! कहीं कांग्रेस की जीत... तो कहीं BJP ने पलटी बाजी, जानें कहां किसका चला जादू?

जिला प्रमुख के पद को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है. चुनावी मुकाबले के बाद नतीजे सामने आ रहे है. इसके साथ ही जिला प्रमुख को लेकर तस्वीर साफ हो रही है. कि आखिर किसके सिर सजा जिला प्रमुख का ताज. नतीजों के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. आखिर किसने बाजी मारी और किसे मिली हार?
विस्तार में

जयपुरः जिला प्रमुख के पद को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है. चुनावी मुकाबले के बाद नतीजे सामने आ रहे है. इसके साथ ही जिला प्रमुख को लेकर तस्वीर साफ हो रही है. कि आखिर किसके सिर सजा जिला प्रमुख का ताज. नतीजों के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. आखिर किसने बाजी मारी और किसे मिली हार? 

चूरू में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. बहुमत के बावजूद कांग्रेस हार गई. जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. कांग्रेस के 21 सदस्य होने के बावजूद पार्टी को सिर्फ 17 वोट मिले है. भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह राठौड़ ने 22 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. चूरू जिला परिषद में भाजपा ने चुनाव का पूरा गणित पलटा है. 

कांग्रेस ने इन जिलों पर जमाया कब्जाः
जयपुर से कांग्रेस के यशवीर शूरा जीते है. 
धौलपुर से कांग्रेस की अनीशा सिंह ने जीत दर्ज की है. निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती भास्कर को हराया है. 
सलूम्बर से कांग्रेस की पुष्पा देवी बनी पहली जिला प्रमुख
जोधपुर से  कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला चौधरी बनीं जिला प्रमुख
अलवर से अनीता राहुल मीणा बनी अलवर की नई जिला प्रमुख
हनुमानगढ़ से कांग्रेस की रेणु जांगू बनी जिला प्रमुख, 30 मतों से विजयी
भीलवाड़ा से कांग्रेस के कैलाश मीणा बने जिला प्रमुख
झुंझुनूं की जिला प्रमुख बनी कांग्रेस की कोमल भंवरिया
राजसमंद जिला प्रमुख बनी कांग्रेस की सुंदर देवी कीर
बीकानेर से कांग्रेस की निकिता डूडी बनी जिला प्रमुख
सिरोही से कांग्रेस की गुमान सिंह देवड़ा बने जिला प्रमुख
बूंदी से कांग्रेस की हंसा गुर्जर जिला प्रमुख बनी
टोंक से अलका बैरवा बनी जिला प्रमुख 
कोटपूतली से कांग्रेस के रामनिवास यादव बने जिला प्रमुख 
ब्यावर से कांग्रेस की ममता गुर्जर बनी जिला प्रमुख
चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस की रतनी देवी बनी जिला प्रमुख

BJP के जिला प्रमुखः
‎झालावाड़ से भाजपा की वर्षा झाला बनी जिला प्रमुख
बालोतरा से भाजपा की सुशीला भील बनी जिला प्रमुख 
प्रतापगढ़ से बीजेपी की हकरी देवी बनी जिला प्रमुख
पाली से सीतादेवी बावरी बनी जिला प्रमुख  

निर्दलीय उम्मीदवारों ने इन जिलों में लहराया परचमः
नागौर से RLP के पांचाराम बने जिला प्रमुख
डूंगरपुर से भारत आदिवासी पार्टी के अनुतोष रोत बने जिला प्रमुख 
बांसवाड़ा से BAP पार्टी की रीना रावत बनी जिला प्रमुख