जयपुरः प्रदेश में 19 आला अधिकारियों को सरकार घर बैठे वेतन दे रही है. प्रदेश में APO अधिकारियों में दो आईएएस,1 IPS, 1 IFS और 15 RAS अधिकारी शामिल हैं.
प्रदेश सरकार में अधिकारियों पर अतिरिक्त चार्ज के बोझ के बीच 19 ऐसे आला अधिकारी हैं जो बिना काम के APO बैठे हैं. इनमें से कुछ को तो बिना काम के बैठे हुए 6 माह तक हो गए हैं.
ये हैं एपीओ अधिकारी
IAS
अंबरीश कुमार - ढाई माह यानि 24 अगस्त से
शिवेन्द्र प्रताप - हाल ही में तेलंगना कैडर से इंटर कैडर ट्रांसफर के जरिए लौटे हैं. 22 सितंबर से APO हैं.
आईपीएस
माधव उपाध्याय - 6 माह से
आईएफएस
हेमंत सिंह डेप्यूटेशन से लौटने पर
आरएएस
आशु चौधरी 18 अगस्त से एपीओ
रंजीता गौतम 19 अगस्त से एपीओ
अजय कुमार आर्य 5 अक्टूबर से
परसाराम 5 अक्टूबर से
हनुमान सिंह राठौड़ 3 अक्टूबर से
लक्ष्मीकांत कटारा 5 अक्टूबर से
भंवरलाल जनागल 5 अक्टूबर से
पिंकी मीणा 17 अगस्त से
मांगीलाल 5 अक्टूबर से
सुनील कुमार झिगोनिया 5 अक्टूबर से
प्रियंका बडगुर्जर 5 अक्टूबर से
अरुण कुमार जैन 5 अक्टूबर से
मोनिका सामोर 12 अगस्त से
सुधा रानी मीना 20 अगस्त से
हेमंत कुमार 7 अक्टूबर से
प्रदेश में हालांकि बिना काम के अधिकारियों को लंबे समय तक नहीं रखने को लेकर नीति पर अमल किया जा रहा है लेकिन अब एक माह या इससे ज्यादा अधिकारियों के APO रहने पर कहाँ पदस्थापन किया जा सकता है इसकी कार्ययोजना बनाना बेहद जरूरी है.