जयपुर: 7 अक्टूबर 2001 जब मैने गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ली थी तब सोचा नहीं था कभी ये पड़ाव भी आएगा. आज मुझे निरंतर सेवा करते हुए 25वर्ष पूरे हो गए. ये जनता जनार्दन के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम.PM नरेंद्र मोदी के समर्थन को राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना.जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजन लाल शर्मा और मदन राठौड़ मौजूद रहे.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सेवा ज्योति संकल्प मशाल यात्रा निकाली गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजस्थान भाजपा की ओर से प्रदेशभर में ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर हुए आयोजनों में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने सहभागिता की. जयपुर में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन हुआ. इसके बाद सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में ‘सेवा ज्योति’ प्रज्ज्वलित की गई.
इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया और उसमें शामिल हुए. इसके बाद मानसरोवर के सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई. पीएम मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम ये भारतीय जनता पार्टी NDA सभी राजनैतिक साथियों का आभार देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं इस दौरान कितने सारे चुनाव हुए चाहे विधानसभा के हो या लोकसभा के जनता ने सदैव मुझे अपनी सेवा के लिए चुना मैं आज भारत के लोकतंत्र और संविधान का वंदन करता हूं मैं सेवा ज्योत यात्रा में हिस्सा लेने वाले सभी नागरिकों का अभिनंदन करता हूं.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान की आठ करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद देश में बदलाव आया और राजनीति को सत्ता के माध्यम से आगे बढ़ाने के बजाय सेवा का माध्यम बनाने की दिशा में काम हुआ.
उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘गारंटी’ का पर्याय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में हुए बदलाव का असर आने वाली पीढ़ियों तक दिखाई देगा. भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में सरकार की योजनाओं और अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत 29 करोड़ पौधे लगाए गए हैं और प्रदेश में 20 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान अग्रणी प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सेवा के संकल्प को सामाजिक भागीदारी से मजबूत किया जा रहा है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ संवाद करते हुए जिला केंद्र तक पहुंचे. राठौड़ के अनुसार, राजस्थान में सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रधानमंत्री के लिए 40 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए गए थे. अब सेवा ज्योति यात्रा के जरिए उसी जनभागीदारी को आगे बढ़ाया गया है. राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा से जुड़ा रहा है. कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ आमजन से निरंतर संवाद का संदेश दिया गया.
सीएम के साथ हजारों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिटी पार्क तक पैदल मार्च किया यहां मशाल प्रज्ज्वलित की. राजस्थान में सदैव जलेगी पीएम मोदी के सेवा ज्योति संकल्प की मशाल. जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा ने मशाल प्रज्ज्वलित सिटी पार्क में अटल काव्य प्रतिमा का किया शुभारंभ में सांसद धनश्याम तिवाड़ी, विधायकगण, पार्टी प्रदेश महामंत्री, जयपुर नगर निगम महापौर व उप महापौर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, लोक कलाकार गुलाबो सपेरा, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे. वहीं, सभी जिलों से भी स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों,पार्टी पदाधिकारियों और आमजन ने वीसी के जरिए इस कार्यक्रम में सहभागिता की.