गोविंद सिंह डोटासरा बोले- अनुशासन समिति की सिफारिश के आधार पर ही पार्टी में लोगों को शामिल या बाहर करने का फैसला होता है, विश्वेंद्र सिंह से मेरा कोई संवाद नहीं हुआ

गोविंद सिंह डोटासरा बोले- अनुशासन समिति की सिफारिश के आधार पर ही पार्टी में लोगों को शामिल या बाहर करने का फैसला होता है, विश्वेंद्र सिंह से मेरा कोई संवाद नहीं हुआ

जयपुरः PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि निकाय चुनाव में गड़बड़ियों और अनुशासनहीनता की जांच कर रही समितियां. सभी मुद्दे समितियों के समक्ष रखे जा रहे. अपने स्तर पर हर पहलू की पड़ताल कर रही समितियां. समितियों के मंथन के बाद प्रमुख बिंदु सामने आएंगे. रिपोर्ट आने के बाद ही फैसला हो सकेगा. 

अनुशासन समिति और निकाय चुनाव में गड़बड़ियों को लेकर गठित कमेटियां अपने स्तर पर मंथन कर रही. विश्वेंद्र सिंह से मेरा कोई सीधा संवाद नहीं हुआ. अनुशासन समिति ने उनसे संवाद किया. अनुशासन समिति अपने स्तर पर विश्वेंद्र सिंह का मामला देख रही. 

समिति की रिपोर्ट से पहले कुछ कहना उचित नहींः
समिति की सिफारिश के आधार पर ही पार्टी में लोगों को शामिल करने या बाहर करने का फैसला होता है. विश्वेंद्र सिंह मामले में समिति की रिपोर्ट से पहले कुछ कहना उचित नहीं.