राजस्थान विधानसभा का सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभव, यूसीसी समेत कई बिल हो सकते पेश

राजस्थान विधानसभा का सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभव, यूसीसी समेत कई बिल हो सकते पेश

जयपुर : राजस्थान विधानसभा का सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभव है. यूसीसी समेत कई बिल पेश हो सकते हैं. उधर 16वीं विधानसभा के छठे सत्र की तैयारी शुरू हो गई है.

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संकेत दिए हैं. नियमों के अनुसार एक सत्र से दूसरे सत्र के बीच में 180 दिन यानी 6 माह का अंतराल होना चाहिए. ऐसे में 10 सितंबर से पहले सत्र बुलाना अनिवार्य है. क्योंकि पिछला बजट सत्र 10 मार्च को समाप्त हुआ था. 

सत्र बुलाने का अंतिम निर्णय राज्य सरकार करेगी. जिसके बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे इसकी अधिसूचना जारी करेंगे. माना जा रहा है कि ये सत्र 5 से 7 दिन तक चल सकता है. जिसमें सरकार यूसीसी बिल का मसौदा पेश कर सकती है.