जयपुरः प्रदेश में भजनलाल सरकार की 'गुड गवर्नेंस' देखने को मिल रही है. जनसमस्याओं के निराकरण में 181 हेल्पलाइन बड़ी राहत दे रही है. 181 हेल्पलाइन पर 6 महीने में 28 लाख, 8 हजार, 716 परिवादों का निस्तारण हुआ. अप्रैल-सितंबर 2026 में पुराने लंबित मामले एवं परिवाद निस्तारित. पिछली 6 माह की अवधि के मुकाबले परिवाद निस्तारण में करीब 65% की वृद्धि हुई है.
परिवाद निस्तारण का औसत समय 4 दिन घटा,16 दिन से घटकर 12 दिन हुआ है. परिवादियों के संतुष्टि स्तर में 3.16 प्रतिशत अंक का सुधार, 64.82% से बढ़कर 67.98% हुआ है. सितंबर 2026 की जिला रैंकिंग में टोंक पहले पांच अग्रणी जिलों में शामिल हुआ है. टोंक, पाली, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा और भरतपुर रहे जिला रैंकिंग में अग्रणी है.