हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पिकअप की टक्कर से 3 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. जबकि एक घायल श्रद्धालु का उपचार चल रहा है. नोहर पल्लू मार्ग पर अल सुबह दुर्घटना हुई. चारों पल्लू में मां ब्रह्माणी मंदिर में माथा टेकने आ रहे थे.
चारों श्रद्धालु जिले के किकरालिया गांव निवासी हैं. मौके पर पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया. फिलहाल पल्लू पुलिस मामले की जांच में जुटी है.