बारां : नरेश मीणा की मांगों को लेकर वार्ता हुई है. प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई. वार्ता में स्थानीय सभी मांगों पर सहमति बन गई है. जयपुर स्तर के मुद्दों पर सहमति के लिए नरेश से चर्चा हुई. 11 सदस्य दल DM बालमुकुंद असावा और SP अभिषेक अंदासु से मिला.
नरेश मीणा से मिलने बारां पहुंच रहे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी:
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी नरेश मीणा से मिलने बारां पहुंच रहे हैं. बारां जिला अस्पताल में ICU में भर्ती नरेश मीणा का उपचार जारी है. किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से नरेश मीणा आमरण अनशन पर थे.
स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद ICU में इलाज चल रहा है. नरेश मीणा से मुलाकात करने शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी पहुंच रहे हैं. किसानों की मांगों और नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर हलचल बढ़ी है.