बारां में नरेश मीणा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भी आमरण अनशन जारी

बारां में नरेश मीणा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भी आमरण अनशन जारी

बारां : बारां में नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ गई है, अस्पताल में भी आमरण अनशन जारी है. नरेश मीणा 10वें दिन भी अनशन पर अडिग हैं. शुगर लेवल गिरने और उल्टियां होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नयागांव से जिला अस्पताल के कॉटेज वार्ड में शिफ्ट किए गए हैं.

ऑक्सीजन सपोर्ट और ग्लूकोज मॉनिटरिंग पर नरेश मीणा रखे गए हैं. डीएपी-यूरिया, टैगिंग बंद करने, नहरों में पानी और बिजली, गणेशगंज लिफ्ट नहर चालू करने, अवैध शराब कारोबार बंद करने और दुग्ध उत्पादकों का बकाया भुगतान दिलाने सहित किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी है. 

मांगें पूरी होने तक अनशन खत्म करने से इनकार किया है. नरेश मीणा का दो टूक संदेश-'यह लड़ाई किसानों और आमजन के हक की है, मांगों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा. ADM रामावतार मीणा और मेडिकल टीम ने मोर्चा संभाला है.