प्रतीकात्मक फोटो

जयपुर: राजस्थान में सर्द हवाओं के असर से ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है. रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है.
सीकर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि फतेहपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं, अजमेर में न्यूनतम तापमान 9.1 और उदयपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोटा में भी इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
अगले एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम:
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह और शाम सर्द हवाओं का असर बना रहेगा, जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी.