Rajasthan Panchayat Election Results: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित, कहीं बड़ी जीत तो कहीं कांटे की टक्कर

नीमकाथाना: राजस्थान पंचायत चुनाव-2026 के दूसरे चरण में नीमकाथाना क्षेत्र की 39 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं.नतीजों में कहीं प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की, तो कहीं मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.

गोविंदपुरा और नीमौद ग्राम पंचायतों में महज 5-5 वोटों से हार-जीत का फैसला हुआ. सिरोही ग्राम पंचायत में उर्मिला ने सर्वाधिक 1,987 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. वहीं, जाटाला में बबीता देवी ने 798 वोट, पीथमपुरी में अनुराधा ने 667 वोट, हरजनपुरा में पलक भट्ट ने 637 वोट और कोटड़ा में सपना बगड़िया ने 533 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

जानिए किस ग्राम पंचायत में कौन बना सरपंच और कितने वोटों से मिली जीत:
मावण्डा खुर्द – प्रियंका शर्मा ने 282 वोटों से जीत दर्ज की.
नापावाली – उर्मिला देवी ने 266 वोटों से जीत हासिल की.
चारणवास उर्फ पुरानाबास – परसराम ने 86 वोटों से जीत दर्ज की.
कोटड़ा – सपना बगड़िया ने 533 वोटों से जीत हासिल की.
नयाबास – विक्रम सिंह ने 438 वोटों से जीत दर्ज की.
राणासर – हंसा मीणा ने 244 वोटों से जीत हासिल की.
सिरोही – उर्मिला ने 1,987 वोटों से जीत दर्ज की.
भगेगा – पूजा वर्मा ने 182 वोटों से जीत हासिल की.
तेतरवालों का बास – विजय कुमार ने 413 वोटों से जीत दर्ज की.
डेहरा जोहड़ी – कमलेश कुमार बोरख ने 328 वोटों से जीत हासिल की.
 तिवाड़ी का बास – जयराम यादव ने 29 वोटों से जीत दर्ज की.
नृसिंहपुरी – ममता देवी ने 246 वोटों से जीत हासिल की.
 गुहाला – अब्दुल रशीद ने 129 वोटों से जीत दर्ज की.
बंधावाला भोपलपुरा – पूजा तेतरवाल ने 232 वोटों से जीत हासिल की.
चला – कांता देवी ने 224 वोटों से जीत दर्ज की.
 गोविन्दपुरा – रणजीत सिंह दादरवाल ने महज 5 वोटों से जीत हासिल की.
 ठीकरिया – फूली देवी ने 222 वोटों से जीत दर्ज की.
हरजनपुरा – पलक भट्ट ने 637 वोटों से जीत हासिल की.
बाछड़ी खुर्द – मांगी लाल ने 41 वोटों से जीत दर्ज की.
 झिराणा – रमेश कुमार गुर्जर ने 29 वोटों से जीत हासिल की.
पीथमपुरी – अनुराधा ने 667 वोटों से जीत दर्ज की.
घाटा गुवार – गीता देवी ने 37 वोटों से जीत हासिल की.
दीपावास – निहालचन्द ने 31 वोटों से जीत दर्ज की.
टोडा – सीता राम ने 49 वोटों से जीत हासिल की.
 कलवास – धीरज मीणा ने 113 वोटों से जीत दर्ज की.
आगरी – कमलेश सैनी ने 328 वोटों से जीत हासिल की.
 गणेश्वर – हेमराज बलाई ने 201 वोटों से जीत दर्ज की.
 गांवड़ी – श्रवण कुमार ने 254 वोटों से जीत हासिल की.
नीमौद – दुर्गा प्रसाद वर्मा ने महज 5 वोटों से जीत दर्ज की.
 खादरा – मनोज कुमार तंवर ने 390 वोटों से जीत हासिल की.
महावा – जयनारायण गुर्जर ने 201 वोटों से जीत दर्ज की.
 मण्डोली – प्रभाती देवी ने 194 वोटों से जीत हासिल की.
मांकड़ी – हवा सिंह गुर्जर ने 237 वोटों से जीत दर्ज की.
 मावण्डा आरएस – गीता देवी ने 16 वोटों से जीत हासिल की.
 मावण्डा कलां – अनोखी ने 337 वोटों से जीत दर्ज की.
 जाटाला – बबीता देवी ने 798 वोटों से जीत हासिल की.
दयाल का नांगल – सावित्री देवी ने 162 वोटों से जीत दर्ज की.
नाथा की नांगल – बजरंग लाल ने 99 वोटों से जीत हासिल की.
 भूदोली – रेणु कंवर ने 175 वोटों से जीत दर्ज की.
5 वोटों से हुआ हार-जीत का फैसला

नीमकाथाना क्षेत्र के चुनाव परिणामों में कई ग्राम पंचायतों में बेहद करीबी मुकाबले देखने को मिले. गोविन्दपुरा में रणजीत सिंह दादरवाल और नीमौद में दुर्गा प्रसाद वर्मा ने सिर्फ 5-5 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. मावण्डा आरएस में गीता देवी ने 16 वोटों से जीत हासिल की. वहीं, तिवाड़ी का बास और झिराणा में जीत का अंतर 29-29 वोट रहा. दूसरी ओर, सिरोही में उर्मिला की 1,987 वोटों की जीत क्षेत्र की सबसे बड़ी जीत रही. चुनाव परिणामों के साथ ही इन 39 ग्राम पंचायतों में नई ग्राम सरकार की तस्वीर साफ हो गई है.