पार्वती बांध के खोले जाएंगे गेट, दो गेट खोलकर की जाएगी 2200.07 क्यूसेक पानी की निकासी

पार्वती बांध के खोले जाएंगे गेट, दो गेट खोलकर की जाएगी 2200.07 क्यूसेक पानी की निकासी

धौलपुर: पार्वती बांध के गेट खोले जाएंगे. शाम 7 बजे पार्वती बांध के दो गेट दो-दो फीट तक खोले जाएंगे. दो गेट खोलकर 2200.07 क्यूसेक पानी की निकासी की जाएगी. पार्वती बांध का वर्तमान गेज 223.30 मीटर, FRL 223.41 मीटर है. 

कैचमेंट एरिया में बारिश के चलते बांध के गेट खोलने का फैसला लिया गया है. प्रशासन ने पार्वती नदी के निचले क्षेत्र में नहीं जाने की हिदायत दी है. नदी के निचले हिस्से में आवागमन और नदी क्षेत्र में पशुओं को भी नहीं ले जाने की अपील है. नायब तहसीलदार उत्तमचंद्र बंसल ने जानकारी दी.