जयपुरः जल संसाधन विभाग ने प्रदेश में जिलेवार बारिश की स्थिति की जारी की है. जिसके अनुसार 8 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश तो 20 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई. उधर 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. बाड़मेर, ब्यावर, बीकानेर, डीग, डीडवाना-कुचामन, झुंझुनूं, फलौदी और सलूंबर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई.
अजमेर, अलवर, बालोतरा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नौगार, प्रतापगढ़ और सीकर में सामान्य बारिश दर्ज की गई. उधर, बांसवाड़ा, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक व उदयपुर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई.