नई दिल्ली: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ. राजस्थान में आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में बारिश के आसार है. मौसम में बदलाव से कुछ इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं चूरू और सीकर सहित शेखावाटी क्षेत्र में ठंडक बढ़ने के आसार है.
हालांकि बारिश का असर पूरे प्रदेश में एकसमान नहीं रहेगा. जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है. इससे दिन के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है.
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव:
-प्रदेश में आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट
-मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
-बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में बारिश के आसार
-मौसम में बदलाव से कुछ इलाकों में दिन के तापमान में आ सकती गिरावट
-वहीं चूरू और सीकर सहित शेखावाटी क्षेत्र में ठंडक बढ़ने के आसार
-हालांकि बारिश का असर पूरे प्रदेश में एकसमान नहीं रहेगा
-जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना
-इससे दिन के तापमान में आ सकती है भारी गिरावट