जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर दिवाली से पहले शहरों का कायाकल्प होगा. स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आकर्षक रोशनी से प्रदेश के शहर जगमगाएंगे. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा की. जेडीए में सेवा सेतु शिविर का किया अवलोकन,लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए.
सभी नगरीय निकायों को निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए गए है. स्वच्छता और सुधार कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए जियो-टैग फोटो अनिवार्य की गई है. काम से पहले और बाद की दिनांक युक्त तस्वीरों से कार्यों की प्रगति की निगरानी होगी. पहले 10 दिन, अगले 30 दिन और चरणबद्ध अवधि में कार्ययोजना की उपलब्धियां दर्ज करनी होगी. दीपावली पर बाजारों और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में आकर्षक रोशनी और सजावट होगी.
बेहतर सजावट और स्वच्छता करने वाले व्यापार मंडलों को पुरस्कृत किया जाएगा. अधिकारियों को अपने कार्यालय से स्वच्छता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए है. अन्नपूर्णा रसोइयों का नियमित निरीक्षण और भोजन की गुणवत्ता के निर्देश, दीपावली से पहले अग्निशमन प्रणालियों और उपकरणों का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. मुख्य सचिव ने कहा कि कार्ययोजना के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं हो. नियमित मॉनिटरिंग से परिणाम सुनिश्चित हों.