
इंटरनेट डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2027) से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव किया है. फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी है. रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की जगह कप्तानी संभालेंगे. हार्दिक ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं. मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रोहित को कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया.
रोहित की कप्तानी में जीते पांच खिताब:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीता था. रोहित 2023 तक मुंबई के कप्तान रहे थे. वर्ष 2024 में फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था. इस फैसले से फैंस में काफी नाराजगी देखने को मिली थी. अब तीन साल बाद एक बार फिर रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापसी कर रहे हैं.
Smile, everybody smile 💙 #MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/YUqYZTQxu9
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
हार्दिक की विदाई, अर्शदीप की एंट्री:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री हुई है. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने पिछले तीन सीजन में 44 मुकाबले खेले, जिनमें 17 में जीत और 27 में हार मिली. इस दौरान मुंबई एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी. अब रोहित की वापसी से फैंस को छठे खिताब की उम्मीद रहेगी.