जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा, राजस्थान के 26 जिलों में हुई असामान्य बारिश

जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा, राजस्थान के 26 जिलों में हुई असामान्य बारिश

जयपुरः जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश में 1 से 17 जून तक हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश के 26 जिलों में असामान्य बारिश हुई, तीन जिलों में ज्यादा बारिश हुई. तीन जिलों में सामान्य बारिश, 9 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई. अजमेर, अलवर, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीग, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड, नागौर, सीकर, टोंक में सामान्य से 60 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई.    

झालावाड़, फलौदी, और सवाई माधोपुर में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत बारिश अधिक हुई. हनुमानगढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में सामान्य बारिश दर्ज की गई. बालोतरा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालौर, सलूंबर, सिरोही, उदयपुर, भीलवाड़ा और पाली में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई.