10 दिन बाद किसान नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन समाप्त, बोले- अनशन समाप्त हुआ, लेकिन किसानों और गरीबों लोगों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

10 दिन बाद किसान नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन समाप्त, बोले- अनशन समाप्त हुआ, लेकिन किसानों और गरीबों लोगों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

बारां: 10 दिन बाद किसान नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन समाप्त हो गया है. शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया है. जिला प्रशासन ने नरेश मीणा की ज्यादातर मांगों पर सहमति जताई हैं.

नरेश मीणा बोले कि जिले स्तर की मांगों पर सहमति बनी है, गणेशगंज नहर की मोटरों के मामले में भी सहमति बन गई है.नरेश मीणा का दावा कि बारां जिले में खाद पहुंच गया, किसानों को बिना अटैचमेंट के खाद मिल रहा है. 

रविन्द्र सिंह भाटी और किसानों के आग्रह पर अनशन समाप्त करने का फैसला लिया है. नरेश मीणा बोले कि अनशन समाप्त हुआ है, लेकिन किसानों, गरीबों और असहाय लोगों के हक की लड़ाई जारी रहेगी.

वहीं भाटी बोले कि राजस्थान और हाड़ौती को नरेश मीणा जैसे युवा नेताओं की जरूरत हैं. डीएपी, खाद, बिजली और पानी की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है. किसानों को अपनी मांगों के लिए आमरण अनशन करने की नौबत नहीं आनी चाहिए.

सरकार का नैतिक धर्म है कि किसानों की समस्याओं का समाधान करे. कम बारिश के कारण अकाल जैसे हालात बन रहे हैं और पश्चिमी राजस्थान में चारे की कमी है. सरकार और प्रशासन को आज मिले आश्वासनों पर उतरना खरा होगा.