Bikaner News: त्यौहारी सीजन में रहे सावधान ! मिलावट छोड़िए, कहीं अब तो पशुओं की चर्बी तो नहीं खा रहे?

Bikaner News: त्यौहारी सीजन में रहे सावधान ! मिलावट छोड़िए, कहीं अब तो पशुओं की चर्बी तो नहीं खा रहे?

बीकानेर: त्यौहारी सीजन में सावधान रहे. मिलावट ही नहीं, कहीं अब तो पशुओं की चर्बी तो नहीं खा रहे आप? गाय की चर्बी से घी जैसा पदार्थ बनाने का कथित कारोबार का खुलासा हुआ है. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में एनिमल फैट का मामला चर्चा में रहा. जिसकी सप्लाई भी बीकानेर से हुई थी.

केंद्रीय एजेंसी ने यहां जांच पड़ताल की थी. अफसोस प्रशासन सतर्क नहीं हुआ और न ही स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी.  अब जोहड़ बीड़ क्षेत्र में गाय की चर्बी से घी जैसा पदार्थ तैयार करने का दावा किया जा रहा है. मौके पर बड़े ड्रमों में सफेद रंग का पदार्थ और कढ़ाई की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

पशुओं के अवशेषों को गर्म कर चर्बी निकालने का आरोप है. तैयार पदार्थ को दूसरे जिलों में सप्लाई किए जाने की आशंका है. नागौरी स्क्रीन कंपनी को मृत पशुओं को उठाने का ठेका मिला हुआ है. जयपुर और नागौर नंबर की गाड़ियों में ड्रम भेजने का दावा है. नगर निगम की मृत पशु उठाने वाली ठेका फर्म पर गंभीर आरोप है. 

कथित कारोबार में निगम कार्मिकों की मिलीभगत के भी आरोप हैं. लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का दावा है. सबसे बड़ा सवाल-'क्या चर्बी से तैयार पदार्थ की हो रही खाद्य बाजार में सप्लाई ? खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं. मामले की निष्पक्ष जांच और सैंपलिंग की जरूरत उठी है.