उपभोक्ता ध्यान दें...ई-केवाईसी नहीं तो सिलेंडर महंगा मिलने के साथ सब्सिडी भी बंद होगी, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी करानी होगी

उपभोक्ता ध्यान दें...ई-केवाईसी नहीं तो सिलेंडर महंगा मिलने के साथ सब्सिडी भी बंद होगी, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी करानी होगी

जयपुर: उपभोक्ता ध्यान दें...ई-केवाईसी नहीं तो सिलेंडर महंगा मिलने के साथ सब्सिडी भी बंद होगी. घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी करानी होगी. राजस्थान में IOCL,HPCL,और BPCL के 1.85 करोड़ उपभोक्ताओं में से करीब 40 लाख ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई. 

तेल कंपनियों के अनुसार-'अब तक 80% उपभोक्ताओं का सत्यापन हो चुका. जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई,उनमें कई उपभोक्ता दिए गए पते पर नहीं रहते. सिलेंडर लेना बंद कर चुके,मोबाइल नंबर बदल चुके,तबादले से दूसरी जगह चले गए. 

ऐसे कनेक्शनों के सत्यापन के लिए दोबारा ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा.16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो घरेलू सिलेंडर नहीं मिलेगा. ऐसे में 2765.50 रु. के 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की खरीद ही विकल्प होगा.