जयपुर : राजस्थान में अब साल में 2 बार 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी. फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में सुधारात्मक परीक्षा होगी. सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था खत्म की गई है.
विद्यार्थियों को अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा. मुख्य व सुधारात्मक परीक्षा में अंतिम परिणाम में विषयवार अधिक अंक जोड़े जाएंगे. 3 या अधिक विषयों में फेल या अनुपस्थित विद्यार्थियों को सुधारात्मक परीक्षा का मौका नहीं मिलेगा.
राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
-फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा
-सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था की गई खत्म
-विद्यार्थियों को अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मिलेगा मौका
-मुख्य व सुधारात्मक परीक्षा में अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे विषयवार अधिक अंक
-3 या अधिक विषयों में फेल या अनुपस्थित विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा सुधारात्मक परीक्षा का मौका