जयपुर: छोटी काशी कहे जाने वाले जयपुर समेत राज्यभर में 10 जून को सुबह 8बजे मंदिरों में एक साथ शंखनाद होगा. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी के लिए पूजा अर्चना करेंगे. सीएम भजन लाल शर्मा करेंगे मोती डुंगरी में पूजा अर्चना और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचेंगे नहर के गणेश जी.
12 साल-सेवा, संकल्प और समृद्धि का बेमिसाल सफर के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना होगी. पीएम मोदी को अपने पद पर 12साल हो चुके है..ये अपने आप में कीर्तिमान है. इस दौरान कई मोर्चो पर पीएम मोदी ने युगांतरकारी कार्य किए जिनकी देश ही नहीं दुनिया भर में है.. राजस्थान में सीएम भजन लाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार अलग अलग मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे. बीजेपी नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी के कारण केवल सरकारी योजनाओं का नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव आया, ये नए अवसरों और एक आत्मनिर्भर भारत के उदय का प्रतीक है.
सीएम भजन लाल शर्मा मोती डुंगरी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे परकोटे में नहर के गणेश मंदिर में पूजा अर्चना वहीं बीजेपी के नए संगठन महामंत्री अजेय कुमार करेंगे जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में विशेष पूजा मंत्री,विधायक, बीजेपी पदाधिकारी सभी पूरे राज्य भर में अलग अलग मंदिरों में पीएम मोदी सरकार की सफलता के लिए पूजा अर्चना करेंगे.