बीकानेर के नोखा में तालाब में डूबने से 4 बालिकाओं की मौत, दो परिवारों ने खोई अपनी दो-दो बेटियां

बीकानेर: बीकानेर के नोखा से बड़ी खबर मिल रही है. तालाब में डूबने से 4 बालिकाओं की मौत हो गई. परिवार बिहार से मजदूरी करने आया था. दो परिवारों ने अपनी दो-दो बेटियां खोई. नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि तालाब के पास पानी भरने के
विस्तार में

बीकानेर: बीकानेर के नोखा से बड़ी खबर मिल रही है. तालाब में डूबने से 4 बालिकाओं की मौत हो गई. परिवार बिहार से मजदूरी करने आया था. दो परिवारों ने अपनी दो-दो बेटियां खोई. नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि तालाब के पास पानी भरने के बर्तन मिले है. 

संभवतः ये बेटियां पानी भरने आई थी. पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए, सीओ हिमांशु शर्मा मौके पर पहुंचे. आपको बता दें कि बीकानेर के नोखा के रानाराव तलाब में डूबने से 4 बालिकाओं की मौत हो गई. पुलिस ने चारों के शव बाहर निकलवाए.