आज से बाघों के दीदार और रोमांच का सफर, मानसून के 3 माह के विश्राम के बाद शुरू हुई जंगल सफारी

आज से बाघों के दीदार और रोमांच का सफर, मानसून के 3 माह के विश्राम के बाद शुरू हुई जंगल सफारी

जयपुर: आज से बाघों के दीदार और रोमांच का सफर है. मानसून के 3 माह के विश्राम के बाद जंगल सफारी शुरू हुई. प्रदेश के रणथंभौर,सरिस्का,मध्यप्रदेश के बाधंवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान सहित देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का सैलानी लुत्फ उठा रहे है. 

बाघों की दहाड़ के बीच फिर से पर्यटकों से पार्क आबाद और गुलजार हुए. 'यादगार' अनुभव के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन के खास इंतजाम किए. वन्यजीव प्रेमियों के स्वागत और सत्कार में आकर्षक रंगोली सजाई गई. पारंपरिक-राजस्थानी नृत्य से देशी-विदेशी पावणों का अभिवादन किया गया. 'पधारो म्हारे देश' की थीम पर तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.

रणथंभौर नेशनल पार्क के सभी 10 जोन में जंगल सफारी का आगाज हुआ. CCF शारदा प्रताप सिंह, कलेक्टर काना राम ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान DCF मानस सिंह और DCF पर्यटन संजीव शर्मा भी मौजूद रहे. SP मैत्रेयी की पहल पर टूरिस्ट हेल्पलाइन भी पर्यटकों के लिए मददगार बनेगी. वहीं बाघ-बाघिनों की अठखेलियां और जंगल की खूबसूरती कैमरों में कैद हुई.