निकाय चुनाव को लेकर कल निकाली जाएगी लॉटरी, जानिए सबसे पहले किस कैटेगरी में निकलेगी लॉटरी

निकाय चुनाव को लेकर कल निकाली जाएगी लॉटरी, जानिए सबसे पहले किस कैटेगरी में निकलेगी लॉटरी

जयपुर: निकाय चुनाव को लेकर कल सुबह 10:30 बजे से लॉटरी निकाली जाएगी.  स्वायत्त शासन भवन में लॉटरी निकाली जाएगी. सभी 309 निकायों के निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकाली जाएगी. महापौर, सभापति और अध्यक्ष के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. 

लॉटरी से तय होगा कि निकाय में निकाय प्रमुख किस वर्ग से होगा. यह लॉटरी ऑफलाइन पर्ची से निकाली जाएगी.  लॉटरी में शामिल निकायों के नाम की पर्चियां एक बॉक्स में डाली जाएगी. इस बॉक्स में से पर्ची निकालकर लॉटरी निकाली जाएगी. पर्ची निकालने के लिए संभवतया किसी बालक/बालिका को लाया जाएगा.   

सबसे पहले अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण की निकाली जाएगी लॉटरी:
सबसे पहले अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. अनुसूचित जाति वर्ग के बाद अनुसूचित जनजाति, फिर अन्य पिछड़ा वर्ग और सबसे अंत में अनारक्षित वर्ग के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. 

अन्य पिछड़ा वर्ग का सबसे ज्यादा रहेगा दबदबा: 
निकाय प्रमुखों की लॉटरी में अन्य पिछड़ा वर्ग का सबसे ज्यादा दबदबा रहेगा. इस वर्ग के लिए सबसे अधिक 60 निकायों में आरक्षण किया जाएगा. कल होने वाली लॉटरी के माध्यम से आरक्षण किया जाएगा. मतलब 309 में से 60 निकायों के निकाय प्रमुख इस वर्ग से होंगे. जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 50 निकाय आरक्षित किए जाएंगे.  अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 11 निकाय और  शेष 188 निकाय अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित होंगे.  इन सभी वर्गों में एक तिहाई निकाय महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे.