मानसून की जोरदार वापसी के साथ ही तबाही का दौर भी शुरू, सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में हुआ

मानसून की जोरदार वापसी के साथ ही तबाही का दौर भी शुरू, सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में हुआ

नई दिल्ली: मानसून की जोरदार वापसी के साथ ही तबाही का दौर भी शुरू हो गया है. सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में हुआ. तेज बारिश के बाद भूस्खलन, फ्लैश फ्लड में 12 की मौत, कई लापता हो गए हैं. इस दौरान 11 लोगों की मौत पुंछ के सुरनकोट में बादल फटने से हुई.

धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया है, करीब 30 से 50 गाड़ियां बह गईं हैं. नगालैंड के मोन शहर में बादल फटने से आई बाढ़ में 9 की मौत हुई. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी बिजली गिरने से 2 की मौत हो गई है. वहीं प्रदेश में आज से फिर मानसून सक्रिय होने की पूरी उम्मीद है. कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं.

कम बेक मानसून !
-मानसून की जोरदार वापसी के साथ ही तबाही का दौर भी शुरू
-सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में हुआ
-तेज बारिश के बाद भूस्खलन,फ्लैश फ्लड में 12 की मौत,कई लापता 
-इस दौरान 11 लोगों की मौत पुंछ के सुरनकोट में बादल फटने से हुई
-धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया,करीब 30 से 50 गाड़ियां बह गईं
-नगालैंड के मोन शहर में बादल फटने से आई बाढ़ में 9 की मौत हुई 
-उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी बिजली गिरने से 2 की मौत हो गई
-वहीं प्रदेश में आज से फिर मानसून सक्रिय होने की पूरी उम्मीद 
-कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर के कई इलाकों में बारिश के आसार