जयपुरः MBBS में अब 2 साल का सर्विस बॉन्ड अनिवार्य किया गया है. सरकारी MBBS सीट पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अनिवार्यता की लागू की गई है बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर विद्यार्थी को भुगतान करना होगा. 10 लाख रुपए, ब्याज एवं अन्य संभावित राशि का भुगतान करना होगा.
राजस्थान स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड, जयपुर की ओर से ऑल इंडिया कोटा और 85% राज्य कोटा के तहत मेडिकल-डेंटल प्रवेश प्रक्रिया को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए है. विद्यार्थी को 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर यह बॉन्ड देना होगा.