
जयपुरः पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अदाणी डिफेंस ने Anti-tank मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया. स्वदेशी तकनीक से विकसित 'बघीरा AT1' मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया. दिन और रात दोनों समय लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने की क्षमता का प्रदर्शन किया. एक ही LASER BEAM के जरिए एक लक्ष्य पर लगातार दो मिसाइलें दागी गई. 8 किलोमीटर तक दुश्मन के Tank और बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने में सक्षम है.
4 मिसाइलों से लैस स्वचालित launcher, वाहन में 8 अतिरिक्त मिसाइलें रखने की क्षमता है. 4×4 High Mobility बख्तरबंद वाहन पर पूरा मिसाइल सिस्टम तैनात है. अधिक दूरी पर हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता का भी परीक्षण हुआ. Electronic जैमिंग से काफी हद तक सुरक्षित LASER गाइडेड तकनीक से लैस है.
मिसाइल क्षमता को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रदर्शनः
सैन्य वाहन 'Shoot and move' क्षमता से हमला करने के बाद तुरंत स्थान बदल सकेगा. 20 नवंबर को हुआ परीक्षण, भारतीय सेना, सैन्य मामलों के विभाग और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. भारतीय सेना की Anti-tank मिसाइल क्षमता को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रदर्शन है. रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी और स्वदेशी हथियार निर्माण को बढ़ावा मिलेगा.