Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में चमत्कार, एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- ये किसी करिश्मे से कम नहीं

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया. इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे. इस हादसे में जिंदा बचे यात्री का बड़ा बयान सामने आया है.
विस्तार में

अहमदाबाद : अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया. इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे. इस हादसे में जिंदा बचे यात्री का बड़ा बयान सामने आया है.

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि टेक ऑफ के 30 सेकेंड बाद धमाका हो गया. धमाके के बाद विमान क्रैश हुआ.  चारों तरफ आग की लपटें थीं. मुझे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया. मुझे भरोसा नहीं होता कि मैं जीवित हूं, ये किसी करिश्मे से कम नहीं है. 

 

बता दें कि इस हादसे में 204 लोगों की मौत पुष्टि हो गई है. 41 घायलों का इलाज जारी है. इस विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री और 169 भारतीय नागरिक सवार थे.