राजस्थान के 30 जिलों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो किया जारी

राजस्थान के 30 जिलों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो किया जारी

जयपुर: राजस्थान के 30 जिलों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदले मौसम के कारण कई जिलों में बारिश हुई. 

ओले और बरसात से तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. जयपुर, सीकर, अलवर, भरतपुर समेत कई जिलों में असर दिखा. झुंझुनूं के मलसीसर में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश दर्ज की गई. दौसा में अंधड़ से जुड़े हादसों में 2 लोगों की मौत हुई. 

अगले दो दिन 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. वहीं राजस्थान में इस साल कमजोर मानसून रहने की संभावना है.

प्रदेश के 30 जिलों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट: 
-मौसम विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो किया जारी
-वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदले मौसम के कारण कई जिलों में बारिश
-ओले और बरसात से तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज
-जयपुर, सीकर, अलवर, भरतपुर समेत कई जिलों में दिखा असर
-झुंझुनूं के मलसीसर में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश दर्ज
-दौसा में अंधड़ से जुड़े हादसों में 2 लोगों की हुई मौत
-अगले दो दिन 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हवाएं
-मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
-वहीं राजस्थान में इस साल कमजोर मानसून रहने की संभावना