जयपुर : राजस्थान में नशे के खिलाफ ANTF की फिर बड़ी कार्रवाई हुई है. उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र में 10 बीघा जमीन पर गांजे की अवैध खेती पकड़ी है. खेत में खड़ी गांजे की 7 हजार 577 पौधों की फसल जलाकर नष्ट कराई गई. नष्ट की गई गांजे की फसल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है.
फसल से करीब 2 हजार 275 किलो गांजा तैयार होने का अनुमान था. ANTF IG विकास कुमार के निर्देशन में कार्रवाई हुई. भीलवाड़ा उदयपुर चित्तौड़गढ़ और जयपुर की ANTF टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई हुई. करीब एक महीने तक निगरानी के बाद फसल तैयार होने पर दबिश दी गई. कार्रवाई के साथ ANTF ने जब्त नष्ट मादक पदार्थों का आंकड़ा 750 करोड़ पार किया.
प्रदेश में नशे के खिलाफ ANTF की फिर बड़ी कार्रवाई
-उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र में 10 बीघा जमीन पर गांजे की अवैध खेती पकड़ी
-खेत में खड़ी गांजे की 7 हजार 577 पौधों की फसल जलाकर नष्ट कराई
-नष्ट की गई गांजे की फसल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 करोड़ रुपए
-फसल से करीब 2 हजार 275 किलो गांजा तैयार होने का था अनुमान
-ANTF IG विकास कुमार के निर्देशन में कार्रवाई
-भीलवाड़ा उदयपुर चित्तौड़गढ़ और जयपुर की ANTF टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई
-करीब एक महीने तक निगरानी के बाद फसल तैयार होने पर दबिश दी गई
-कार्रवाई के साथ ANTF ने जब्त नष्ट मादक पदार्थों का आंकड़ा 750 करोड़ पार किया