शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन; अशोक गहलोत बोले- जनता समझ गई कि पिछली और इस सरकार में क्या फर्क है

शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है.इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी संसद में अडानी का मुद्दा उठाते हैं. लेकिन सदन में उनका माइक बन्द कर दिया जाता है.
विस्तार में

जयपुर: शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है.इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी संसद में अडानी का मुद्दा उठाते हैं. लेकिन सदन में उनका माइक बन्द कर दिया जाता है.

लोकसभा व राज्यसभा के सभापति राजस्थान से है. उनको ऐसे काम करने चाहिए ताकि उनके प्रति सम्मान बना रहे. यह सही है कि कांग्रेस किसी उद्योगपति के खिलाफ नहीं है. लेकिन एक ही उद्योगपति को सब कुछ देंगे तो सवाल उठेंगे.

संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का झंडा ही देश को बचाएगा. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संकट में होती है उसी वक्त वफादार की पहचान होती है. आज जो कार्यकर्ता आए है वे असली कांग्रेसी हैं.

कांग्रेस को अभी जरूरत, तो कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए. भाजपा तो धर्म के आधार पर राजनीति करती है. हरियाणा व महाराष्ट्र के चुनाव इसके उदाहरण है. कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. राजस्थान में अच्छा काम हो रहा है.

 

हमारा संगठन तो लोगों के दिलों में है. BJP वाले खतरनाक है, दादागिरी कर रहे हैं. BJP को लोगों की परवाह ही नहीं है. भाषण से महंगाई कम नहीं होगी. अब जनता समझ गई कि पिछली और इस सरकार में क्या फर्क है.