जयपुर : सचिन पायलट के बयान पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बेटे वैभव गहलोत के जैसे स्नेह करने की बात पायलट ने सही कही है. यह तो मैं पहले कह चुका हूं, इसमें सचिन पायलट ने क्या गलत कहा है. वो तो यह बात दो-तीन दिन बाद अब कर रहे हैं.
जब वे बच्चे थे तब हमारा घर आना जाना था. मैंने जो बयान दिया था उसको ध्यान से पढ़िए. मैंने जो कुछ भी कहा था,वह दिल से कहा था. मैंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था. उस घटना को तथ्यों के साथ मैंने रखा था. मैं सीएम रहना चाहता हूं इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना.
मेरे बारे में पूरे देश में ऐसा माहौल बन गया था. अध्यक्ष पद बहुत अहम होता है उसे कौन छोड़ना चाहता है. मैं अपनी दिल की बात को उस दिन जुबान पर लाया था. अब मेरे आज के बयान के बाद सारे इश्यू खत्म हो जाएंगे. मेरा मकसद है कि हमारे नेता भूलो व माफ करो के कदम पर चले.