57 की उम्र में पति संग रोमांटिक हुईं भाग्यश्री, कभी किया लिप किस तो कभी लगाया गले, Video वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री 57 साल की उम्र में भी अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. पति हिमालय के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने जमकर प्यार लुटाया. दोनों का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
विस्तार में

इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री 57 साल की उम्र में भी अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. पति हिमालय के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने जमकर प्यार लुटाया. दोनों का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

भाग्यश्री ने पति के लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट भी लिखा. उन्होंने हिमालय को अपनी जिंदगी का वह शख्स बताया, जो उनके हर दिन को रोमांच, मस्ती और खुशियों से भर देता है. साथ ही जिंदगी के नए साल में और खूबसूरत यादें बनाने की बात कही.

वायरल वीडियो में हिमालय कभी भाग्यश्री को लिप किस करते तो कभी प्यार से गले लगाते नजर आए. दोनों ने साथ में डांस भी किया. शादी के इतने साल बाद भी कपल की शानदार केमिस्ट्री देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर दोनों के रोमांटिक अंदाज की खूब चर्चा हो रही है. भाग्यश्री और हिमालय का प्यार देखकर फैंस कह रहे हैं कि उम्र महज एक नंबर है, सच्चा प्यार कभी पुराना नहीं होता. आपको बता दें कि भाग्यश्री ने ये फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है...