श्रीगंगानगर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सादुलशहर दौरे पर हैं. जहां जनसभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा यहां का किसान धरती का सीना चिर कर अनाज पैदा करता हैं. यहां का किसान पूरे देश में प्रसिद्ध है. आज तिरंगा रैली निकाली जा रही है. ये रैली युवाओं में राष्ट्र भक्ति की ज्योत जला रही है.
15 अगस्त को जब पहली बार लाल किले से तिरंगा फहराया गया था तो वो तिरंगा राजस्थान से गया था. आज चारों ओर एक ही रंग दिखाई दे रहा है. 2014 से पहले की स्थिति क्या थीं ये भी देखिये. देश में भ्रष्टाचार की स्थिति बहुत बुरी थी. पहले देश में कोई भी घुसता और सैनिकों को मार जाता था. लेकिन अब भारत मजबूत स्थिति में है. आज का भारत घर में घुसकर मारना भी जानता है.
हम किसानों की समस्या को दूर करने का काम कर रहे:
सीएम ने आगे कहा कि गाजर मंडी खोलने का काम हमने यहां किया है. 700 करोड़ रुपए से अधिक के विकास के काम इस सादुलशहर के लिए किए है. पीएम नरेन्द्र मोदी का मानना है कि देश में चार जाति होती है. मजदूर, युवा, किसान और महिला और केंद्र सरकार ने इन सभी वर्गों के लिए काम किया है. हम किसानों की समस्या को दूर करने का काम कर रहे है.
5 साल में हम 4 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे:
पशुपालकों को हमने गोपालक क्रेडिट कार्ड दिया है. हम हमारी बहनों के लिए काम कर रहे है. बहनों को 46000 स्कूटी दी, 19.5 लाख बहनों को लखपती दीदी बनाने का काम किया. 5 साल में हम 4 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे. आज तक हमने 1 लाख 78 हज़ार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम किया है. अभी तक ढाई साल में हम लगभग तीन लाख के करीब युवाओं को नौकरी देने के लिए अग्रसर है.