पंचायतीराज चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाए संभाग प्रभारी, जानिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी?

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) राजस्थान द्वारा पंचायत चुनावों के लिए संभागीय चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है. जिसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश मुख्यालय से की गई. पंचायतीराज चुनाव के लिए बीजेपी ने संभाग प्रभारी बनाए. 

बीजेपी ने बनाए संभाग प्रभारी: 
जयपुर-ओंकार सिंह लखावत, डॉ.अल्का गुर्जर, शंकर सिंह राजपुरोहित
जोधपुर-सीआर चौधरी, प्रमोद सांभर और चंपालाल गैदर
उदयपुर-राजेंद्र राठौड़, नारायण पंचारिया, हेमंत विजय
कोटा-मुकेश दाधीच, मेघराज लोहिया और महेंद्र कुमावत
बीकानेर-प्रसन्न चंद, कैलाश चौधरी, राजेंद्र कुमार गहलोत
भरतपुर-अशोक परनामी, हेमराज मीणा, छगन माहुर
अजमेर-अरुण चतुर्वेदी, लालचंद कटारिया, देवजी पटेल को बनाया प्रभारी