VIDEO: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आएंगे राजस्थान, पंचायत चुनाव का करेंगे शंखनाद, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: निकाय चुनाव में जीत के जश्न के साथ ही पंचायत राज चुनाव का शंखनाद करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन राजस्थान आ रहे हैं जयपुर. दादिया में 50000 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे युवाओं से संवाद होगा और देंगे सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश. पंचायत राज का चुनाव राजस्थान बीजेपी के लिए नया टास्क है बीजेपी में जोश भरने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को जयपुर आएंगे दादिया में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे निकाय चुनाव में जीते सभी जनप्रतिनिधि सभा में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी मदन राठौड़ ,संगठन महामंत्री अजय कुमार ,मंत्री परिषद के सदस्य विधायक पार्टी के पदाधिकारी और प्रमुख नेताओं के मौजूद रहेंगे .

नितिन नवीन 24 सितंबर की रात 11 बजे आएंगे जयपुर: 
-MNIT में रहेगा रुकने का कार्यकम
-25 सितंबर की सुबह 7.30बजे जायेंगे अल्बर्ट हॉल 
-सेवा संकल्प अभियान के तहत देंगे स्वच्छता का संदश
-सेवा कार्य में स्वच्छता का कार्यक्रम अल्बर्ट हॉल पर होगा
-दूसरा आयोजन ग्राम दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होगा
-जीते हुए पार्षद उसमें शामिल होंगे
-करीब 50 हजार लोगों का ये कार्यक्रम रहेगा
-25 सितंबर को 11 बजे होगा आयोजन
-पंचायत चुनावों को लेकर प्रचार रथ रवाना होंगे
-इन्हें नितिन नवीन दादिया से ही रवाना करेंगे
-2:30 बजे बिरला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होगा 
-युवा छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम होगा 
-इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली जाएंगे
-24 सितंबर को रात को ही जयपुर आएंगे

निकाय चुनाव परिणामों के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी राजस्थान संगठन और सरकार को बधाई दी थी.  प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़  को जीत की बधाई शुभकामनाएं दी थी. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का निकाय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद उस उत्साह को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है. 

शहर की जीत के बाद अब भाजपा की नजर गांव की चौपाल पर है. निकाय के चुनावी मॉडल और संगठनात्मक अनुभव को पंचायत चुनाव की जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है. भाजपा अब निकाय चुनाव के प्रदर्शन को पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक आधार बनाने की कोशिश में है. पार्टी की रणनीति में निकाय चुनाव में सक्रिय रहे संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के अनुभव का पंचायत स्तर पर इस्तेमाल करने पर जोर है. गांव-ढाणी तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ संभावित दावेदारों और स्थानीय समीकरणों की जानकारी जुटाने का काम भी आगे बढ़ेगा.