VIDEO: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर दौरा, दादिया से करेंगे पंचायत चुनावों का शंखनाद, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर दौरे के राजनीतिक मायने है. निकाय चुनावों में जीत से उत्साहित राज्य बीजेपी को शुभकामनाएं देंगे और निकाय चुनाव में जीते जनप्रतिनिधियों को रहेगा मार्गदर्शन. विधायकों और सांसदों की बैठक में टास्क देंगे पंचायती राज चुनावों में विजय हासिल करने को लेकर. युवा पीढी से बिरला सभागार में रहेगा संदेश. 

राजस्थान में दो साल बाद विधानसभा के चुनाव है . लेकिन बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी उसी अंदाज में कर रहा ..तैयारी का नतीजा ये है कि बीजेपी को निकाय चुनावों में बड़ी सफलता मिली और सीएम भजन लाल शर्मा पूरे उत्तर भारत में नए क्षत्रप के तौर पर उभर कर सामने आए. नितिन नवीन अपने जयपुर दौरे में दादिया की सभा के जरिए निकाय चुनाव की विजय पर प्रदेश भर से आए बीजेपी के चुने हुए निकाय जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देंगे. साथ ही पंचायतीराज चुनावों का शंखनाद करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की दादिया में होने वाली जनसभा स्थल का जायजा लिया. राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरान के निकाय चुनाव के दौरान संगठन के प्रदर्शन, चुनावी फीडबैक और जमीनी स्थिति पर चर्चा के साथ आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिशा-निर्देश देंगे. शहरी निकाय चुनाव के अनुभवों को अब ग्रामीण चुनाव की रणनीति में शामिल करने की कवायद होगी. उन्होंने कहा कल राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचायत चुनाव का आगाज कर देंगे. 

-नितिन नवीन के जयपुर दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आज रात 11 बजे के के लग भग जयपुर पहुंचकर MNIT के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम
-25 सितंबर शुक्रवार सुबह 7:30 बज पहुंचेंग अल्बर्ट हॉल
-7:30 से 8 बजे तक सेवा कार्य स्वच्छता कार्यक्रम में शिरकत
-प्रातः 8 बजे अल्बर्ट हॉल से रवाना होकर 8:15 बजे पहुंचेंगे MNIT गेस्ट हाउस
-प्रातः 9:15 बजे पहुंचेंगे CMR
- CMR में 10 बजे से 11 बजे तक लेंगे सांसद-विधायकों की बैठक
-प्रातः 11 बजे CMR से MNIT गेस्ट हाउस के लिए रवाना
- दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से MNIT से दादिया के लिए रवाना
-दोपहर 12:30 बजे दादिया पहुंचकर निकाय जनप्रतिनिध सम्मेलन और, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
-दोपहर 2:30 बजे वापस लौटेंगे MNIT गेस्ट हाउस
- अपराह्न 3 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम मे युवा संवाद कार्यक्रम में करेंग शिरकत
-शाम 5 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम से दिल्ली के लिए होंगे रवाना
- नितिन नवीन के रात्रि 8:30 बजे दिल्ली पहुंचने का
-प्रस्तावित कार्यक्रम

बहुत कम लोगों और बीजेपी नेताओं को पता होगा कि दादिया में सभा स्थल की खोज किसने की थी. ये शख्स रहे भजन लाल शर्मा. जब भजन लाल शर्मा बीजेपी प्रदेश के महामंत्री थे तब बीजेपी को तलाश थी नरेंद्र मोदी की जन सभा के लिए बड़े स्थल की स्थान कई देखे बीलवा का राधा स्वामी बाग भी देखा और सेज में भी जगह देखी लेकिन जैसे ही दादिया की जगह देखी वैसे ही तय कर किया यही करेंगे जनसभा इसके पीछे कारण था रिंग रोड से सटा होना और राज्य भर से कनेक्टिविटी. संयोग देखिये आज भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री है और कभी उनके द्वारा सुझाया गया दादिया आज बीजेपी के लिए पावर सेंटर बन गया है. पीएम मोदी यहां दो बार सभा कर चुके राम जल सेतु का आगाज दादिया से ही किया था इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने यहां बड़ी जनसभा को संबोधित किया था. अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहे जानी वाली बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आ रहे दादिया में सभा करने.

दादिया से प्रचार के रथों की रवानगी का कार्यक्रम होना है. ये पंचायत के चुनावो में जगह जगह जाकर मोदी सरकार और भजन लाल सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे. CMR में होने वाली विधायक सांसदों की बैठक अहम रहने वाली है. इसमें पंचायती राज चुनावों का टास्क देने का करेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन. साथ ही निकाय चुनावों का फीडबैक भी लेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पीसीसी चीफ डोटासरा के लगाए आरोपों का करारा जवाब दिया.