नई दिल्ली: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बीजेपी ने कहा कि विपक्ष बार बार भ्रम फैला रहा है. विपक्ष संस्थाओं पर हमला कर रहा है. SIR को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है. विपक्ष भारत के लोकतंत्र पर हमला कर रहा है. बीजेपी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है.
EC ने राहुल के आरोपों का जवाब दिया. राहुल गांधी फॉर्म-6 को लेकर झूठ बोल रहे है. बीजेपी ने कहा कि अब ये कुछ दिनों से EC को निशाना बना रहे हैं. इन्होंने सेना,EVM और हिंदुओं को निशाना बनाया. कांग्रेस को राहुल को लॉन्च करने में असफल रही है.
ECI तक INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च से पहले, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस की तरफ से एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को बस ऐसे ही सत्ता में कैसे बिठाया जाए. इसके लिए भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं.
यह कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ, बल्कि यह सालों से चल रहा है. शुरू से ही कांग्रेस राहुल गांधी को किसी तरह लॉन्च और री-लॉन्च करने की कोशिश करती रही है. कई कोशिशों के बावजूद जब राहुल गांधी लॉन्च नहीं हो पाए, तो आखिरकार कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया कि भले ही उन्हें भारत के लोकतंत्र पर हमला करना पड़े और भारत में अराजकता फैलानी पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि किसी भी तरह से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश करेंगे.