मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान के युवाओं ने फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया, हमारा जो जनसंपर्क का मॉडल... उसे भी जनता ने स्वीकार किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान के युवाओं ने फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया, हमारा जो जनसंपर्क का मॉडल... उसे भी जनता ने स्वीकार किया

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के साथ प्रदेश वासियों को भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिए शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर है. प्रदेश के युवाओं ने फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. राजस्थान का ही नहीं देश का युवा मोदी के साथ है. आपने देखा है कि ढाई साल में जनता के बीच हम जो संकल्प लेकर आए थे. हमने उन संकल्पों में से 78% संकल्पों को पूरा किया है. और जनता को ये भी विश्वास है कि निकाय में हमने निकाय विकास संकल्प पत्र दिया है.      

वो जनता के काम का, जनता के विकास का, गरीब कल्याण का नगरीय विकास संकल्प पत्र है. राजस्थान की जनता ने ये भी माना है कि अगर कोई राजनीतिक दल है तो वो भाजपा है. जो जनता से जुड़कर जनता के कामों को, जनता की संवेदनाओं के साथ उनके हर सुख-दुख में शामिल होते हैं. हमारा जो जनसंपर्क का मॉडल है उसे भी जनता ने स्वीकार किया है. हम आमजन की सुनते हैं, आमजन अगर कोई भी शिकायत करता है तो निश्चित रूप से हम उसका निवारण करते हैं.