जयपुरः 11वीं के विद्यार्थियों को 50 विषयों में से चयन का विकल्प है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नया पाठ्यक्रम शुरू कराया. पहले दिन 85 विषयों की नई पाठ्यपुस्तक लेखन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कक्षा 9वीं और 11वीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव होगा.
11वीं में विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विषय चुन सकेंगे. नए पाठ्यक्रम के साथ नई पुस्तकों का भी प्रकाशन होगा. शिक्षकों के लिए पाठ्यक्रम आधारित गाइड भी तैयार की जा रही है. शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को अधिक विकल्प मिलेंगे.