CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार

CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से  संवाद करेंगे. प्रदेश के मेयर, डिप्टी मेयर, सभापति, उपसभापति, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल होंगे. मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. निकायों की पहली 100 दिवसीय कार्ययोजना पर मंथन होगा. 

नगरीय विकास और जनसुविधाओं के विकास पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे. शहरों में स्वच्छता, पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा होगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा. शहरों को सुंदर, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने पर सरकार का फोकस है.

समग्र रोडमैप के साथ 100 दिवसीय कार्ययोजना से शहरी निकायों का कायाकल्प होगा.  स्वच्छता, सड़क, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के विकास पर विशेष जोर रहेगा.  यातायात और पार्कों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी है. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर है.

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर जनता की अपेक्षाएं पूरी करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. स्थानीय जरूरतों के अनुरूप शहरों के विकास की प्राथमिकताएं तय होंगी. नवनिर्वाचित पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर विकास को गति मिलेगी. राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के समन्वय से शहरों का विकास होगा. 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी. मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े. सीएम ACS अखिल अरोड़ा, ACS यूडीएच आलोक गुप्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे.